उत्तर प्रदेश दिवस_2025 के अवसर पर क्षेत्रीय अभिलेखागार,संस्कृति विभाग,
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

उत्तर प्रदेश दिवस_2025 के अवसर पर क्षेत्रीय अभिलेखागार,संस्कृति विभाग,

 


आज दिनांक 24.01.2025 को उत्तर प्रदेश दिवस_2025 के अवसर पर क्षेत्रीय अभिलेखागार,संस्कृति विभाग, प्रयागराज और जिला प्रशासन, प्रयागराज के संयुक्त तत्वाव्धान में अभिलेख प्रदर्शनी तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कला कुंभ परिसर सेक्टर _7 कुंभ मेला , प्रयागराज में किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की स्थापना विषयक अभिलेख प्रदर्शनी तथा विभिन्न विभागो के कार्यक्रमों संबंधी स्टॉल लगाकर उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश जी, माननीय महापौर प्रयागराज श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी एवं श्री गुरु प्रसाद मौर्य माननीय विधायक जी की भी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का संयोजन श्री राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक व मंच का संचालन श्री प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया। सभी अतिथियों को श्री गुलाम सरवर पाण्डुलिपि अधिकारी/प्रभारी क्षेत्रीय अभिलेखागार, प्रयागराज द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

    इस अवसर पर श्री गौरव कुमार मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज, डॉ. सुभाष यादव नोडल अधिकारी संस्कृति विभाग प्रयागराज, श्री भोलानाथ कन्नौजिया जिला विकास अधिकारी, श्री अशोक कुमार मौर्य जिला परियोजना अधिकारी, श्री शैलेन्द्र यादव, रोशन लाल, अजय कुमार मौर्य शुभम कुमार, अभिषेक कुमार आदि की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies