बलिया में गलन का प्रकोप है जारी
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

बलिया में गलन का प्रकोप है जारी



प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी) 

बलिया(यूपी) में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के बावजूद गलन भरी ठंड से लोग कांपते नजर आए। हालांकि सुबह हल्के कोहरे से दिन की शुरूआत जरूर हुई। लेकिन दोपहर बाद धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली। इससे न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री पारा बढ़ गया। लेकिन धूप का असर खत्म होने के बाद शाम को फिर से गलन बढ़ गई।

तहसील पत्रकार-डॉ०सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि बुधवार और गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने धूप निकलने से राहत की सांस ली। खेतों पर भी लोग काम करने पहुंच गए।

वहीं, शाम को फिर गलन का अहसास होने लगा। ठंड की वजह से रोज़मर्रा के कामकाज करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड की वजह से मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

बच्चों में कोल्ड डायरिया और निमोनिया आदि का खतरा बढ़ गया है। दिन ढलने के बाद फिर कंपकंपी भी बढ़ गई। सर्द हवा के साथ गलन से शाम के बाद जहां हर कोई कांप रहा था, वहीं इस बात की उम्मीद भी बढ़ गई कि अब मौसम सामान्य हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies