मकर संक्रांति मिलन समारोह के साथ ही,मैत्री सहभोज देकर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन का मनाया गया जन्म दिन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मकर संक्रांति मिलन समारोह के साथ ही,मैत्री सहभोज देकर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन का मनाया गया जन्म दिन

 


प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)

बलिया( यूपी) के मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में बृहस्पतिवार के दिन भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह का जन्मदिन मकर संक्रांति मिलन समारोह के अंतर्गत मैत्री सहभोज देकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मैत्री सहभोज में चिउड़ा दही प्रस्तुत किया गया।मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में अपार जनसमूह के बीच कुंवर विजय सिंह पप्पू ने केक काटा तथा विभिन्न लोगों ने कुंवर विजय सिंह पप्पू को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिया। इस अवसर पर कुंवर विजय सिंह पप्पू ने कहा कि प्रतिवर्ष मेरा जन्मदिन आवास पर मनाया जाता रहा है।इस वर्ष मैत्री सहभोज देकर अपार जनसमूह समूह के बीच मनियर इंटर कॉलेज पर मनाया जा रहा है। इसमें दल पार्टी से अलग हटकर सभी लोगों को सहभोज में आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल जमुरिया विधायक हरे राम सिंह मुख्य अतिथि रहे। जिन्होंने कुंवर विजय सिंह को दीर्घायु होने की शुभकामना दी। कार्यक्रम में बांसडीह विधायक केतकी सिंह,जिला कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह, भाजपा नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी ,जितेंद्र तिवारी ,मंधाता सिंह, अरविंद राय, प्रेमपाल सिंह, प्रधानाचार्य मनियर इंटर कॉलेज संजीव कुमार शुक्ला, पूर्व प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह, हरे राम सिंह, खंड विकास अधिकारी विनोद गिरी, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुग्रीव राजभर, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, बंटी शाही, भवानी सिंह ,संजय सिंह, जितेंद्र राय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies