चोलापुर थाना क्षेत्र के ताला निवासी राहुल कुमार (28) पुत्र राजेंद्र अपने पिकअप पर मिर्जापुर के अहरौरा से टमाटर लाद कर घर चला गया। भोर में अपने घर से पहाड़िया मंडी के लिए निकला लगभग ढाई बजे झपकी आ जाने के कारण अनियंत्रित पिकअप सड़क से उतर गढ्ढे से होती हुई दिवार से जा भिड़ी। इस हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक बच्चे का पिता है, जिसका नाम मयंक है। उसकी पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। वहीं, दूसरा हादसा जंसा थाना क्षेत्र के सुमेरपुर पुलिया के पास हुआ। वाराणसी-भदोही सड़क निर्माण में लगी जेसीबी से दबकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई।
.jpg)