महाकुंभ में बुकिंग के नाम पर हरियाणा से चल रही होटल कान्हा श्याम की फर्जी वेबसाइट
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

महाकुंभ में बुकिंग के नाम पर हरियाणा से चल रही होटल कान्हा श्याम की फर्जी वेबसाइट



महाकुंभ में शहर के नामी होटल में बुकिंग के नाम पर आए दिन पर्यटकों को ठगी को शिकार बनाया जा रहा है। होटल कान्हा श्याम के नाम से भी चल रही फर्जी वेबसाइट को लेकर साइबर पुलिस को अहम सुराग मिला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि यह साइट हरियाणा से ऑपरेट की जा रही है। जल्द ही पुलिस फर्जी वेबसाइट चलाने वाले को गिरफ्तार कर सकती है। 16 दिसंबर को होटल कान्हा श्याम के महाप्रबंधक रुपेश कुमार सिंह ने उनके होटल के नाम से फर्जी वेबसाइट kanhashyam.hotelallahabad.com बनाकर बुकिंग करने पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था। मामले की जांच साइबर पुलिस कर रही है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने डोमेन कंपनी को मेल के माध्यम से पूछा था कि उक्त वेबसाइट किस शहर से संचालित हो रही है। साथ ही होस्ट करने वाले के बारे में भी जानकारी मांगी गई थी। बताया गया कि जांच में पुलिस को पता चला है कि यह वेबसाइट हरियाणा के एक शहर से होस्ट की जा रही है। बहरहाल, आरोपी ठग के फरार होने की आशंका पर पुलिस अपराधी का नाम और शहर में बताने में बच रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है।

अभी तक खुल रही वेबसाइट

हैरानी की बात है कि होटल कान्हा श्याम के नाम पर बनी वेबसाइट अभी तक कंप्यूटर में आसानी से खुल रही है। इस पेज में बुकिंग से लेकर होटल संबंधी कई जानकारियां डाली गई है। महाकुंभ में होटल बुकिंग करने पर कोई भी इस वेबसाइट के झांसे में आसानी से फंस सकता है।

अबतक 54 वेबसाइट को बंद करने का दावा

नवंबर माह में महाकुंभ में टेंट बुकिंग के नाम पर kumbhcottagebooking.com, kumbhcottagebooking.com, kumbhcottagebooking.com आदि वेबसाइट से ठगी की शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। वहीं, अब साइबर पुलिस का दावा है कि फर्जी वेबसाइट से चल रहे ठगी के खेल को बंद कर दिया गया है। अब तक लगभग 54 वेबसाइट बंद की गई हैं। आप इस तरह पहचानें फर्जी वेबसाइट

-यूआरएल की अच्छी तरह से जांच कर लें

-वेबसाइट का यूआरएल "https://" से शुरू हो रहा हो, लॉक आइकन हो।

-केवल सरकारी या प्रमाणित एजेंसियों से ही बुकिंग करें।

- वेबसाइट या व्हाट्सएप से मिले एपीके फाइल को डाउनलोड न करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies