भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

 


प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)

 बलिया(यूपी) अंतर्गत बैरिया के पूर्व भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को चांदपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में यह लोग बिना वजह गृहमंत्री अमित शाह को टारगेट करके उनके स्तीफे की मांग कर रहे हैं।देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी परिवार तथा मुलायम सिंह यादव परिवार पर जमकर निशाना साधा।तहसील पत्रकार-डॉ०सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इन लोनों अपने शासन काल में किसी को नहीं समझा। अब यह लोग गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़मरोड़ कर जनता के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। उस बयान में अमित शाह ने आंबेडकर-आंबेडकर कहकर संबोधित किया है। यह बात देश की जनता समझ रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कालखंड में अपने ही देश में अपने ही लोगों को विस्थापित होना पड़ा। उस समय संविधान की रक्षा की बात कहा थी। जम्मू कश्मीर से लाखों ब्राह्मण भगाए गए। उस समय नेहरू परिवार ने संविधान की दुहाई नहीं दी। विपक्ष मुद्दा बना रहा है कि किसी तरह से दलित समाज का वोट उन्हें मिल जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies