हंडिया में सिर कूंचकर युवक की हत्या, चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हंडिया में सिर कूंचकर युवक की हत्या, चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

 


हंडिया थाना क्षेत्र के लाक्षागृह गांव में मंगलवार की रात छप्पर में सो रहे एक अंडा के दुकानदार युवक की अज्ञात हमलावरो ने सिर कूच कर हत्या कर दी। सुबह जब देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचा तब घर वाले उसका पता लगाने के लिए छप्पर के पास गए। चारपाई पर खून से लथपथ मृत पड़े उसे देखकर परिवार के होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। लाक्षागृह गांव निवासी बादल वर्मा (19) पुत्र बबलू वर्मा अंडे की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। रोज की तरह खाना खाने के बाद वह अपने छप्परनुमा घर में सोने के लिए चला गया। सुबह काफी देर तक सोकर न उठने पर परिजन जब उसको जगाने के लिए गए तो खून से लथपथ उसका शव देखकर चीख पड़े। उसके सिर को बुरी तरह से किसी वजनी वस्तु से कूंचा गया था। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई। कोतवाल बृजकिशोर गौतम ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies