अब दीपावली का अवकाश 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रहेगा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अब दीपावली का अवकाश 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रहेगा



👉 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 1 नवंबर के अवकाश के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया*


लखनऊ। राज्य सरकार के सचिवालय प्रशासन विभाग ने आज एक आदेश जारी कर दीपावली के अवकाश में 1 दिन का इजाफा कर दिया है। अब 1 नवंबर को भी दीपावली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने लखनऊ में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 1 नवंबर के अवकाश के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।


 उन्होंने अवगत कराया है कि वैसे तो दीपावली के त्यौहार का अवकाश 31 अक्टूबर दिन गुरुवार को है, लेकिन 1 नवंबर को भी दोपहर तक अमावस्या होने के कारण दीपावली का त्योहर 1 नवंबर को भी होने के दृष्टिगत राज्य सरकार ने 1 नवबर के लिए दीपावली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है

 अब प्रदेश के राज्य राज्य कर्मचारियों को 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक का लगातार अवकाश मिलेगा। 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को दीपावली का अवकाश रहेगा, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा एवं 3 नवंबर को भैया दूज का त्योहार पड़ने के कारण अवकाश पहले से ही घोषित है। 


संयुक्त परिषद अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि इस बार दिवाली पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों का भरपूर ख्याल रखा है पहले दिवाली से पहले अग्रिम वेतन का भुगतान फिर बोनस का भुगतान एवं महंगाई भत्ते की किस्त का भुगतान तथा अब 1 नवंबर को अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश की घोषणा से कर्मचारियों में खुशी की लहर है ।इसके पहले राज्य सरकार दुर्गा नवमी को भी सार्वजनिक को अवकाश घोषित कर चुकी है।

जे एन तिवारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि राज्य के 16 लाख पेंशनर्स को दिवाली पर कोई लाभ नहीं दिया गया है। 


पेंशनर्स को सिर्फ महंगाई राहत का लाभ मिलने वाला था परंतु सरकार ने पेंशनर्स को महंगाई राहत का आदेश नहीं किया है। प्रदेश के 16 लाख पेंशनर्स लिए महंगाई राहत का आदेश नहीं होने से काफी निराशा है। जे एन तिवारी ने मुख्यमंत्री से उनके ईमेल आईडी पर पत्र भेज कर पेंशनर्स क लिए महंगाई राहत का आदेश करने के लिए अनुरोध किया है। 


1 नवंबर की छुट्टी घोषित करने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी, महामंत्री अरुणा शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे, उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, प्रीति पांडे, त्रिलोकी नाथ चौरसिया, ओम प्रकाश पांडे, हेमंत पाठक, सर्वेश कुमार, सतीश चंद्र मिश्रा, कुसुम लता यादव ,सरला सिंह, महेंद्रसिंह, प्रदीप तिवारी , शिवाकांत द्विवदी, सहित दर्जनों संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

किया है।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies