मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय श्रम बंधु, बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति, जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं जनपद बंधुआ सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय श्रम बंधु, बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति, जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं जनपद बंधुआ सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय श्रम बंधु, बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति, जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं जनपद बंधुआ सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न 

अभियान चलाकर ऐसे सेवायोजको के प्रतिष्ठानों जहां बाल श्रमिक नियोजित पाए जाते हैं, को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देश

 मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय श्रम बंधु, बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति, जिला स्तरीय टास्क फोर्स (डी0टी0 एफ0) एवं जनपद बंधुआ सतर्कता समिति की बैठक विकास भवन, प्रयागराज में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री गौरव कुमार, मुख्य विकास अधिकारीमहोदय, प्रयागराज द्वारा की गई। डॉ0 संजय कुमार लाल, सहायक श्रमायुक्त, प्रयागराज द्वारा जनपद स्तरीय श्रम बंधु की बैठक के सम्बन्ध में एजेंडावार चर्चा की गई तथा बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति, जिला स्तरीय टास्क फोर्स (डी0टी0 एफ0) एवं जनपद बंधुआ सतर्कता समिति की भी एजेंडावार विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि श्रम विभाग की बी0ओ0सी0 बोर्ड से संबंधित योजनाओं, निरीक्षण एवं लेबर सेस में कार्यवाही योजनाबद्ध तरीके से सुनिश्चित कराये तथा जिले में बाल श्रम अभियान चलाकर ऐसे सेवायोजकों जिनके प्रतिष्ठानों में बाल श्रमिक नियोजित पाए जाते हैं, के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies