विधि संकाय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

विधि संकाय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

 


विधि संकाय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन


माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संतोष राय के निर्देशानुसार बुधवार को विधि संकाय इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन श्री दिनेश कुमार गौतम-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज की अध्यक्षता में आयोजित किया गयाl

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत इलाहाबाद विश्वविद्यालय में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए श्री दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लीगल एड की उपयोगिता के बारे में समस्त छात्र-छात्राओं को बताया गया व उसके प्रचार प्रसार हेतु प्रेरित किया गया। सभागार में आयोजित कार्यक्रम के तहत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 14. 12.2024 के बारे में उपस्थित छात्राओं को बताते हुए सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित होने वाले वादों के बारे में बताते हुए मध्यस्थता केंद्र की उपयोगिता व अन्य प्रकार के वादों के सुलभ निस्तारण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपयोगिताओं के बारे में अवगत कराया गया साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओ के यौन उत्पीड़न व समान पारिश्रमिक क्षतिपूर्ति योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर पर विधि संकाय के संकायाध्यक्ष श्री आदेश कुमार,कन्वीनर श्री संजीव कुमार व अन्य विधि संकाय के प्राचार्य उपस्थित रहे l यह जानकारी श्री दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा प्रदान की गईl

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies