स्वंय सहायता समूहों की दीदियां बना रही हैं , मनरेगा के तहत सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड
सी आई बी बोर्ड बनाकर, आधी आबादी प्रशस्त कर रहीं है महिला स्वावलंबन की राह।
लखनऊ: 09 अक्टूबर 2024
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा प्रदेश में मनरेगा के तहत सीआईबी बोर्ड बनाये जा रहे हैं ।मनरेगा का कार्य आरंभ होने से पूर्व सभी कार्यस्थलों पर स्थापित किए जाने वाले सीआईबी बोर्ड का निर्माण स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करती हैं। इस कार्य से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होती है, जिससे महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रहीं हैं और उनका आत्मसम्मान भी बढ़ रहा है।प्रति वर्ष स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वृहद स्तर पर सीआईबी बोर्ड का निर्माण किया जा रहा है ।ग्रामीण महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सक्रिय सहभागिता कर रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायती समूहों के माध्यम से मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित होने वाले परिसम्पत्तियों पर नागरिक सूचना पट्टिका (Citizen Information Board) का निर्माण किया जा रहा है, इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आजीविका में संवर्धन हो रहा है।
ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2023-24 में प्रदेश में ग्रामीण आजीविका मिशन के 1100 से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों की 5000 से ज्यादा महिलाओं द्वारा 5 लाख से ज्यादा नागरिक सूचना बोर्ड निर्मित किये गये । वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक ग्रामीण आजीविका मिशन के 1200 स्वयं सहायता समूहों की 5600 महिलाओं द्वारा लगभग 3 लाख नागरिक सूचना बोर्ड निर्मित किये जा चुके हैं,इससे ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि के साथ उद्यमिता की भावना भी विकसित हो रही है। मनरेगा योजनान्तर्गत परिसंपत्तियों के सृजन में प्रयुक्त होने वाले सीआईबी बोर्ड की आपूर्ति महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से करने के निर्देश हैं।
सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड में ग्राम पंचायत का नाम,
विकास खण्ड, जनपद का नाम,कार्य की आई डी,कार्य की अनुमानित लागत,कार्य प्रारंभ करने की तिथि,कार्य पूर्ण होने की तिथि,मानव दिवस, मजदूरी आदि का उल्लेख किया जाता है।
ग्राम्य विकास आयुक्त श्री जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि कार्यस्थल पर लगने वाले सीआईबी बोर्ड के निर्माण हेतु संबंधित समूह को समय से आर्डर दिया जाता है, ताकि कार्य आरंभ होने से पूर्व सभी कार्य स्थलों पर निर्धारित मानकों के अनुसार सीआईबी बोर्ड स्थापित किया जा सके।
सूचना अधिकारी