कमरे के भीतर विवाहिता का साड़ी के फंदे से लटकता मिला शव
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कमरे के भीतर विवाहिता का साड़ी के फंदे से लटकता मिला शव

 


अयोध्या:-

बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र का मामला, पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुटी

रिपोर्ट मनोज तिवारी अयोध्या

कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर तेंदुआ माफी में सोमवार शाम करीब 33 वर्षीय विवाहिता नीरज पत्नी हरिओम वर्मा का शव मकान के कमरे के भीतर संदिग्ध अवस्था में छत के पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होने के बाद सूचना मिलने पर पहुंची बीकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ और जांच पड़ताल शुरू की गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक ने कमरा अंदर से बंद करके छत के पंखे से गले में साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा लिया था। कमरा अंदर से बंद होने पर परिजनों द्वारा आवाज़ लगाई गई लेकिन अंदर से कोई उत्तर न मिलने पर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया गया। 



और मृतक के शव को नीचे उतार लिया गया। मृतका का मायका महाराजगंज थाना क्षेत्र में है। विवाह करीब 4 साल पहले हुआ था। करीब 3 वर्ष का एक पुत्र भी है। फांसी लगने से विवाहिता की हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के आने के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies