मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉo उज्ज्वल कुमार ने विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉo उज्ज्वल कुमार ने विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की

 


मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉo उज्ज्वल कुमार ने विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की


मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग योजना के तहत आवंटित धनराशि का शीघ्र उपयोग करने के निर्देश।


प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में द्वितीय ऋण हेतु प्रति जनपद दो आवेदन पत्र भेजने के निर्देश।


प्रदर्शनियों में सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश।


माटीकला बोर्ड और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा, टूलकिट वितरण के लिए लाभार्थियों का चयन, तथा आवंटित धनराशि के त्वरित उपयोग के निर्देश।


लखनऊ, 15 अक्टूबर 2024:

आज खादी भवन के सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉo उज्ज्वल कुमार ने मुख्यालय के अधिकारियों, परिक्षेत्रीय और जनपदीय अधिकारियों, मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्रों के प्राचार्यों तथा कंबल कारखानों के प्रभारियों के साथ विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की।


बैठक में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग योजना के तहत आवंटित धनराशि का शीघ्र उपयोग करने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में द्वितीय ऋण हेतु प्रति जनपद दो आवेदन पत्र शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए।


मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों में सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश परिक्षेत्रीय अधिकारियों को दिए गए। बैठक में माटीकला बोर्ड और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। टूलकिट वितरण के लिए लाभार्थियों का चयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन, और विभागीय उत्पादन केंद्रों एवं कारखानों के लिए आवंटित धनराशि के त्वरित उपयोग हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies