प्रिन्स जायसवाल बने उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष
महाराजगंज जिले के उपनगर कोल्हुई के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल को संगठन ने उनके पिछले तीन वर्षों से कोल्हुई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष पद पर रहते हुए लगातार व्यापारियों एवम जनहित में किए गए कार्यों के प्रयासों को देखते हुए संगठन ने उपनगर कोल्हुई के युवा अध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महाराजगंज जिले का संगठन की सर्व सम्मति से युवा जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महाराजगंज के जिला अध्यक्ष सुरेश रुंगटा ने प्रिन्स जायसवाल को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महाराजगंज का युवा जिलाध्यक्ष का प्रमाण पत्र देकर मनोनयन किया।
इस दौरान फरेंदा के चेयरमैन प्रतिनिधि(उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल फरेंदा के पूर्व नगर अध्यक्ष) राजेश जायसवाल,फरेंदा के पूर्व चेयरमैन(उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल फरेंदा के नगर महामंत्री) विनोद कुमार गुप्ता, फरेंदा के पूर्व चेयरमैन मोहमद अली उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नदीम अहमद अब्बासी,शिवकुमार अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महाराजगंज के जिला उपाध्यक्ष,वीरेंद्र पारा वाले,संजय जायसवाल,जयराम सिंहमल,अमित गुप्ता,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महाराजगंज के जिलाप्रभारी रतन गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल फरेंदा के नगर अध्यक्ष संजय टीबड़ेवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
कोल्हुई के नगर अध्यक्ष दयाराम मोदनवाल, संतोष जायसवाल सहित सैकड़ों पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहें।