नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने महापौर को बांधा रक्षा सूत्र
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने महापौर को बांधा रक्षा सूत्र

 


अयोध्या:-

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ की माताओ व बहनों ने आज महापौर को रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही उनसे से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सफाई कर्मचारी महिलाओं और बहनों से रक्षा सूत्र बधवाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। साथ ही सभी को रक्षाबंधन पर्व की बधाइयां दी। इस मौके पर बहन उषा, सकून देवी, रीता, रेखा ,सुशीला देवी सहित अन्य महिला कर्मचारी उपस्थिति रही। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के महानगर अध्यक्ष विनय बाघमार, मंगल भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पप्पू भारती, अयोध्या जोन अध्यक्ष आशिक अली, ईश्वर चंद, दिलीप कुमार, श्याम जी, पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को काफी सराहा। उन लोगों ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि अयोध्या के महापौर ने सफाई कर्मी महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधाया और सभी को उपहार भी दिए। उपस्थित नगर निगम की महिला कर्मचारियों ने मेयर साहब की इस कार्य को काफी सराहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies