झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्यवाही को तारुन सीएचसी अधीक्षक ने छेड़ा अभियान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्यवाही को तारुन सीएचसी अधीक्षक ने छेड़ा अभियान



 ब्यूरो चीफ मनोज तिवारी की रिपोर्ट

हमारे तारुन संवाददाता के अनुसार शासन के निर्देश पर क्षेत्र के झोलाछाप चिकित्सको के खिलाफ शुक्रवार को सीएचसी तारुन अधीक्षक द्वारा शुरू की गई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया । कार्रवाई की भनक लगते ही कई स्थानों पर झोलाछाप अपनी दुकानें बंद कर फरार मिले। जबकि तीन नर्सिंग होम संचालकों से वैध कागजात तलब किये हैं।

  अधीक्षक डॉ पीके यादव ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ क्षेत्र में सघन अभियान शासन की मंशा के अनुरूप चलाया जा रहा है। शुक्रवार को चिन्हित झोलाछाप व नर्सिंग होमो के खिलाफ फार्माशिष्ट चन्द्र प्रकाश वर्मा के साथ क्षेत्र में सघन कार्रवाई की गई । इस दौरान रामपुर भगन स्थित वन्दना डायग्नोसिस सेंटर, पूजा नर्सिंग होम तथा अवध क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया। सभी अस्पताल खुले थे।किंतु वैध कागजात मौजूद स्टॉफ नही दिखा सके।जिस पर उन्हें कागजात दिखाने का निर्देशित किया गया है। कागजात न मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

 उन्होंने बताया कि वेनिगद्दोपुर में चिन्हित सात झोलाछाप के अलावा बरांव,चरावा घुरीटीकर सहित अन्य कई स्थानों पर निरीक्षण की भनक लगते ही सभी अपनी दुकानों को बंद कर फरार हो गये। अधीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देश पर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies