बुलंदशहर और गाजियाबाद में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया पौधरोपण।
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

बुलंदशहर और गाजियाबाद में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया पौधरोपण।



लखनऊ: 20 जुलाई, 2024

लखनऊ/बुलंदशहर/गाजियाबाद, 20 जुलाई 2024ः प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाभियान ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ जन अभियान 2024 के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार बुलंदशहर और गाजियाबाद में प्रभारी मंत्री के रूप में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बुलंदशहर और गाजियाबाद में पौधारोपण करते हुए कहा, ‘‘वृक्ष हमारे पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनका संरक्षण हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। पेड़ न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।‘‘उन्होंने इस महाभियान में हर नागरिक से भाग लेने का आग्रह किया और जोर दिया कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए।

इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय निवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। मंत्री कश्यप ने वृक्षारोपण के दौरान लोगों को पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के महत्व के बारे में जागरूक किया।

‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ जन अभियान 2024 का उद्देश्य है अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना और समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना। मंत्री कश्यप ने कहा कि इस प्रकार के अभियान से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित होगा। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies