मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न



दिनांक: 31 जुलाई, 2024

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और यूनियन के द्वारा किसानों की समस्य़ाओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्य सचिव को दिया गया।

        अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शासन के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। शासन द्वारा मा0 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसान हितैषी कई निर्णय लिये गये हैं और भविष्य में भी आवश्यकतानुसार उनके हित में कल्याणकारी निर्णय लिये जायेंगे।

        उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों को किसानों की विभिन्न समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का परीक्षण कर जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

          बैठक में शासन की ओर अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार वीना कुमारी मीना, चेयरमैन यूपीपीसीएल डॉ0 आशीष कुमार गोयल, सचिव कृषि अनुराग यादव राहत आयुक्त नवीन कुमार जीएस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष चौ0 हरिनाम सिंह वर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies