अयोध्या नगर निगम में भ्रष्टाचार की मामले में यदि निष्पक्षता से सक्षम अधिकारियों द्वारा जांच कराई जाए तो भ्रष्टाचार के दर्जनों मामले जांच अधिकारियों को मुंह चिढ़ाते दिखेंगे
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अयोध्या नगर निगम में भ्रष्टाचार की मामले में यदि निष्पक्षता से सक्षम अधिकारियों द्वारा जांच कराई जाए तो भ्रष्टाचार के दर्जनों मामले जांच अधिकारियों को मुंह चिढ़ाते दिखेंगे



ठेकेदार उच्च अधिकारियों को कठपुतली बनकर नचा रहे हैं निर्माण न मानक के अनुसार तथा भ्रष्टाचार का नंगा नाच


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या


अयोध्या नगर निगम में भ्रष्टाचार के एक और बड़े मामले का खुलासा हुआ है। नगर निगम में बिना टेंडर आउटसोर्सिंग की गुजरात से जुड़ी एक कंपनी को पिछले तीन सालों से करोड़ों का अवैध भुगतान किया जा रहा है।

कंपनी का नाम AB Enterprises है और कागजों में इसका पता मेहसाणा गुजरात है लेकिन इसको जौनपुर और अयोध्या से जुड़े कुछ ठेकेदार चला रहे हैं। 

पिछले तीन सालों से बिना टेंडर के इस कम्पनी को हजारों कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग के लिए विस्तार पर विस्तार दिया जा रहा है। और इस खास कम्पनी के लिए तब से लेकर आज तक कोई टेंडर ही नही होने दे रहे हैं। जबकि 2020-2021 में इसका पहली और अंतिम बार टेंडर हुआ था। तब से कोई टेंडर न देकर इसको विस्तार पर विस्तार देकर पैसे डकार लिए गए। 

जबकि यूपी सरकार का शासनादेश की एक वर्ष से अधिक किसी भी सूरत में बिना टेंडर भुगतान हो ही नही सकता। लेकिन अयोध्या नगर निगम में बड़ा गोलमाल आज भी जारी है। 

अयोध्या नगर निगम में कागजों पर इस वक्त करीब दो हजार कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे हैं। जबकि धरातल पर स्थिति बिलकुल अलग है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies