मुख्य सचिव ने नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य सचिव ने नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की

 


दिनांक: 11 जुलाई, 2024

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

        अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में जल निकासी से सम्बन्धित नाले-नलियों तथा सीवरेज की नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि सभी हाउसहोल्ड को सीवरेज लाइन से कनेक्ट करने की कार्यवाही की जाए।

         उन्होंने कहा कि बरसात में पानी निकासी में किसी भी प्रकार के अवरोध को स्वीकार नहीं किया जायेगा। सीवरेज लाइन की वजह से सड़क धसने की घटनायें न हो, इसके लिए प्लान तैयार किया जाये। लापरवाह कॉन्ट्रैक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जलभराव होने की स्थिति में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। सभी निकायों में सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनीटरिंग की जाए।

          बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव नगर विकास अजय कुमार शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies