फूलपुर लोकसभा में सपा गठबंधन व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 32 राउंड की काउंटिंग में लोगों की सांस ऊपर नीचे होती रही। पहले राउंड से ही गठबंधन प्रत्याशी अमरनाथ सिंह मौर्या व भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह पटेल काफी कम अंतर से आगे पीछे होते रहे। किसी भी राउंड में न तो साइकिल रफ्तार पकड़ती दिखी और न ही कमल पूरी तरह से खिल पाया। अंतिम राउंड तक चली लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण सिंह पटेल ने मात्र चार हजार वोटों के अंतर से गठबंधन प्रत्याशी अमरनाथ मौर्या को मात दी। पहले में सपा गठबंधन के अमरनाथ सिंह मौर्या ने 115 वोटों की बढ़त के साथ खाता खोला। वहीं दूसरे और तीसरे राउंड में भाजपा के प्रवीण पटेल ने 1599, 3093 व मातों से बढ़त बनाते हुए सपा गठबंधन को पीछे छोड़ दिया। जिसको देखकर लगने लगा कि यहां पर अब भाजपा की ही बढ़त रहने वाली है। मगर चौथे, पांचवे व छठे राउंड में सपा ने 973, 253 व 773 मतों से मामूली बढ़त बना ली। वहीं सातवें से लेकर 27 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने बड़ी बढ़त बनाए रखी।
इस दौरान 23 वें राउंड में उन्हें 18446 मतों की सबसे बड़ी बढ़त हासिल हुई। मगर 24 से लेकर 27 राउंड तक उनकी बड़ी बढत छोटी होती चली गई। जिसमें 27 वें राउंड में गठबंधन और भाजपा में बढ़त का अंतर घटकर 635 मत आ गया। जिसके बाद सभी की धड़कन तेज हो गई। वहीं 27 वें राउंड से भाजपा को 2013 मतों की बढ़त मिली, जो 32वें राउंड तक बरकरार रही। हालांकि आखिरी के दो राउंड में सपा गठबंधन प्रत्याशी अमरनाथ सिंह मौर्या ने कम अंतर को देखते हुए पुन: मतगणना की मांग की। जिसकी वजह से कुछ देर काउंटिंग प्रभावित रही। मगर अंत में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने गठबंधन सपा प्रत्याशी को मात्र 4332 मतों से हराकर जीत अपने नाम कर ली।
फूलपुर राउंड प्रवीण पटेल भाजपा अमरनाथ सिंह मौर्या सपा
1- 15653 15768
2- 31908 30309
3- 47869 44776
4- 61537 60564
5- 75692 75945
6- 89761 90534
7- 106216 103291
8- 120349 118443
9- 134823 133264
10- 151043 148292
11- 166012 162682
12- 180806 176191
13- 197415 191594
14- 213658 205745
15- 227705 222576
16- 244097 236024
17- 260401 251811
18- 277212 266545
19- 294468 280083
20- 309773 295140
21- 325414 309655
22- 342078 324096
23- 357562 339116
24- 370848 355299
25- 386258 372090
26- 397801 391689
27- 410736 410101
28- 422607 420594
29- 436732 431633
30- 447541 442128
31- 450957 446725
32- 451709 447314
33- 451965 447767
34- 452600 448268