नई दिल्ली। सऊदी अरब में भारत के 68 सहित अब तक 900 से अधिक हज यात्रियों की मौत हो चुकी है। कई देशों ने हज के दौरान अपने नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। हर साल, दुनियाभर से लाखों मुसलमान श्रद्धालु हज के लिए सऊदी अरब में जुटते हैं।
सऊदी अरब में भीषण गर्मी की वजह से कई देशों के सैकड़ों हाजियों की मौतें हुई हैं।इंडोनेशिया की सरकार के मुताबिक़ क़रीब 200 इंडोनेशियाई हज यात्रियों की मौत इस साल अब तक हो चुकी है।भारत के भी 68 हाजियों की मौत इस साल हज के दौरान अब तक हो चुकी है। इस साल हज के दौरान अब तक 900 से अधिक मौतें हो चुकी हैं, लेकिन सऊदी अरब ने कोई अधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। हज को सुरक्षित बनाने में नाकाम रहने के लिए सऊदी अरब को आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। हज के दौरान मारे जाने वाले लोगों को सऊदी अरब में ही दफ़न किया जाता है।
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
