चोरों ने मकान में घुसकर बड़ी चोरी की घटना को दिया अंजाम
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

चोरों ने मकान में घुसकर बड़ी चोरी की घटना को दिया अंजाम



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस के चुनाव में व्यस्त रहने के चलते चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। जनपद की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर बाजार रुरुखास में टेंट व्यवसायी और मेडिकल स्टोर के दुकानदार के घर दुकान में बृहस्पतिवार की रात घुसकर अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि चोर 5 लाख से अधिक की नगदी तथा लाखों कीमत के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद पीड़ित व्यवसायी आशीष कुमार पाठक द्वारा कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। चोरी की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies