औषधि निरीक्षक ने की छापेमारी, 1,01,485 मूल्य की एलोपैथिक दवाइयां बरामद
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

औषधि निरीक्षक ने की छापेमारी, 1,01,485 मूल्य की एलोपैथिक दवाइयां बरामद



गोंडा। बुधवार को गोपनीय सूचना के आधार पर मनोज कुमार सहायक आयुक्त (औषधि) देवीपाटन मंडल, गोण्डा द्वारा गठित टीम राजिया बानो औषधि निरीक्षक एवं आलोक कुमार त्रिवेदी औषधि निरीक्षक बलरामपुर द्वारा संयुक्त रूप से थाना धानेपुर पुलिस बल के साथ राजेश यादव पुत्र अशर्फी लाल निवासी मौजा देवारी खेरा, थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर स्थित ग्राम पूरे तेंदुआ, कुतुब गंज बाजार में संयुक्त रूप से छापा मारकर कार्यवाही की गई।


कार्यवाही के दौरान लगभग 1,01,485 मूल्य की एलोपैथिक दवाइयां सीज की गई, तथा चार संदिग्ध नमूने जांच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किये गये। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने एवम् विवेचना पूर्ण होने के पश्चात दोषी व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध माननीय सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies