नामांकन और रोड शो में शामिल होने के लिए भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

नामांकन और रोड शो में शामिल होने के लिए भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के नामांकन जुलूस में शामिल होने के लिए विधानसभा बीकापुर के काफी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता बुधवार को जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा की अगुवाई में हुंकार भरते हुए जोस से लवरेज दिखाई पड़े। बीकापुर कस्बे में संचालित भाजपा कार्यालय से सुबह बाइक रैली निकाल कर भाजपा कार्यकर्ता और युवा भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के नामांकन और रोड शो में शामिल होने के लिए रवाना हुए हुए। चुनाव प्रभारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, युवा मोर्चा जिला महामंत्री भरत जी श्रीवास्तव, इंजीनियर शिवम सिंह, अभिषेक गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद, गौरव गुप्ता, नीरज गुप्ता अशोक कसौधन, शिवकुमार बैशय, सुनील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, जमशेद खान, शिवकुमार सिंह, पवन चौरसिया, पंकज सोनी, रामबचन वर्मा, मेवा लाल वर्मा, राम सहाय निषाद, राजकुमार वर्मा, शत्रुघ्न वर्मा, इंद्रसेन सिंह के साथ काफी तादात में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने दावा किया है कि युवा का विलोम वायु और युवाओं की यह अंगड़ाई 400 पार से पहले नहीं थमेगी। रामनगरी अयोध्या लोकसभा क्षेत्र में लल्लू सिंह को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies