मिर्जापुर: दो किशोरियों के गंगा में कूदने के दूसरे दिन पक्का पुल से कूदे दो युवक, एक बचाया गया; दूसरे की तलाश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मिर्जापुर: दो किशोरियों के गंगा में कूदने के दूसरे दिन पक्का पुल से कूदे दो युवक, एक बचाया गया; दूसरे की तलाश

 


मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के पक्का पुल से मंगलवार को गंगा में कूदी दो किशोरियों की घटना की चर्चा चल ही रही थी कि बुधवार की शाम दो युवक गंगा में कूद गए। एक को तो बचा लिया गया लेकिन एक की तलाश कीजा रही है। जिसकी तलाश की जा रही है वह वाराणसी जिले के सरांय नंदन खोजवां का निवासी बताया जा रहा है। बुधवार की शाम चुनार से मेड़िया घाट की ओर रोहित सेठ उम्र 35वर्ष पुत्र ब्रजेश सेठ स्कूटी से जा रहा था। अचानक उसने पक्का पुल पर स्कूटी रोकी और पुल से नीचे गंगा में कूद गया। यह देखकर वहां से गुजर रहे लोग अचंभित रह गये। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। 

इस घटना के कुछ ही देर बाद उसी पक्का पुल से एक अन्य युवक भी गंगा में कूद गया। हालांकि उसे बचा लिया गया है और तट की ओर ले जाया जा रहा है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक के कूदने की सूचना मिली थी। उसकी तलाश की जा रही है। मोबाइल से परिजनों के बारे में जानकारी मिली है। उनको सूचित किया गया है। दो किशोरियों ने इसी पुल से गंगा में लगाई थी छलांग

बुधवार की शाम को अलग अलग समय गंगा में दो युवक कूद गए। मंगलवार को भी दोपहर बाद दो किशोरियों ने गंगा में छलांग लगा दी थी। जिनके हाथ आपस में दुपट्टे में बंधे मिले थे। कहीं दोनों घटनाओं में कोई संबंध तो नहीं, इस एंगल से भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies