पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का भाजपा कार्यालय पर हुआ स्वागत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का भाजपा कार्यालय पर हुआ स्वागत



पूर्व जिपंअ के नेतृत्व में सैकड़ों ने थामा भाजपा का दामन


मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

 पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करूणाकर पाण्डेय का भाजपा लोक सभा चुनाव कार्यालय पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लखनऊ कार्यालय पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सोमवार को उन्हें भाजपा में शामिल कराया था। पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकताओं ने 51 किलो की माला पहना कर सभी का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उनके साथ सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा।इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शिता के कारण भारत विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। सरकार के मूल में लोक कल्याण की भावना निहित है। इसी भावना के साथ सरकार ने जनकल्याण हेतु योजनाओं की श्रंखलाओं से सभी का कल्याण किया है।क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सराकर ने वंचित, शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा व उनका सशक्तिकरण किया। अयोध्या को विश्व मानचित्र पर स्थापित किया। अयोध्या के सर्वांगीण विकास से रामनगरी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में उभर रही है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा पार्टी में शामिल सभी लोगों का स्वागत है। चुनाव प्रबंधन में सभी को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी अन्त्योदय के सिद्धान्त पर कार्य करते हुए लक्ष्य की ओर अग्रसर हो रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर सम्मान दिलाने का कार्य किया गया है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करूणाकर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की जनकल्याण कारी नीतियों तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए है। चार जून को लोकसभा क्षेत्र को भगवामय करने के संकल्प के साथ पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन हम सभी करेंगे।

भाजपा ज्वाइन करने वालों में रवि शंकर मिश्र पूर्व ब्लाक प्रमुख मसौधा, निदानंद मिश्र उपभोक्ता भण्डारण के सभापति, राम सुभन मिश्र गब्बर अध्यक्ष ब्राहमण स्वाभिमान मोर्चा, पूर्व प्रधान अनिल विश्वकर्मा, बसपा सेक्टर प्रमुख धनश्याम गौतम, इन्द्र कुमार पासवान, सत्य प्रकाश द्विवेदी, मकरंद पाण्डेय, अविनाश कुमार, रणंजय सिंह सहित सैकड़ों लोगों को भाजपा का ध्वज देकर पार्टी में शामिल कराया गया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, प्रदीप तिवारी, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह, नरेश गुप्ता परमानंद स्वामी, बब्लू मिश्र सहित पार्टी पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies