भाजपा प्रत्याशी अंबेडकर नगर द्वारा किया गया कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भाजपा प्रत्याशी अंबेडकर नगर द्वारा किया गया कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम



युवा बसपा नेता सरवन दुबे ने सैकड़ो लोगों के साथ भाजपा का थामा दामन

मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंबेडकर नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद रितेश पांडे को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा लोकसभा उम्मीदवार रितेश पांडे ने शनिवार शाम को चौरे मंडल के पदाधिकारिओ, कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर संवाद किया और जीत का मंत्र साझा किया। चौरे बाजार के टीएन इंटर कॉलेज के प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद रितेश पांडे ने शक्ति केंद्र संयोजकों तथा बूथ अध्यक्षों से समर्थकों के घरों पर झंडा लहराने की अपील करते हुए बताया कि जिस प्रकार से बीते 10 वर्षों में केंद्र एवं राज्य की सरकारों ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं के साथ गांव गरीब के मूलभूत सुविधाओं का समाधान किया है। प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प में सभी का सामूहिक प्रयास और समुचित भागीदारी होनी चाहिए। इस प्रकार से आने वाले 5 वर्ष देश के युवाओं के रोजगार के निमित्त महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता सम्मेलन में गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी को करारा झटका देते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रहे श्रवण दुबे के नेतृत्व में सैकड़ो की तादात में कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। और पार्टी की नीतियों में अपनी आस्था जतायी। कार्यक्रम के दौरान ही बसपा नेता श्रवण दुबे तथा करीब दर्जन भर ग्राम प्रधान, बीडीसी को भाजपा का झंडा थमा कर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने पार्टी में शामिल किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने बसपा छोड़कर आए युवा नेता सरवन दुबे का भाजपा में स्वागत किया। और बताया कि उनके आने से संगठन को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को गोसाईगंज विधानसभा से ऐतिहासिक बढ़त मिलेगी। जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा सहित अन्य कई लोगों ने संबोधित किया। और भाजपा की जन्म कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। देर शाम को समाप्त हुए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से उम्मीदवार रितेश पांडे, गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी, लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, देवेंद्र मनी तिवारी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, मंडल अध्यक्ष वीरभान सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम मोहन भारती, विनोद सिंह, चेतराम गुप्ता, संजय उपाध्याय, पूर्व प्रधान स्वदेश तिवारी, महेंद्र चौरसिया, दिनेश मिश्रा, ललित शुक्ला, स्वदेश तिवारी सहित भारी तादात में मंडल शक्ति केदो के संयोजक भाजपा फ्रंटल संगठनों से जुड़े लोग तथा बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies