भीषण सड़क हादसे में दो की मौत तथा दो रेफर,हादसे में बाइकों के उड़े परखच्चे, घटनाकारित डंफर पुलिस की हिरासत में
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भीषण सड़क हादसे में दो की मौत तथा दो रेफर,हादसे में बाइकों के उड़े परखच्चे, घटनाकारित डंफर पुलिस की हिरासत में



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दो की मौत तथा तीन घायल। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी बारुन बाजार क्षेत्र अंतर्गत देवरिया पूरे भीम गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय गंगा प्रसाद पुत्र शीतला प्रसाद सोमवार की सुबह घर से स्कूटी पर सवार होकर बीकापुर बाजार के लिए जा रहे थे। स्कूटी सवार अधेड़ अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बारुन बाजार तिराहे पर पहुंचा था। तभी सामने से पल्सर बाइक पर सवार होकर अयोध्या जा रहे राम लखन पुत्र राम समुझ निवासी धन्ने पुर जामो जनपद अमेठी से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया तथा हादसे में स्कूटी तथा पल्सर बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को इलाज हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्कूटी सवार 50 वर्षीय गंगा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया मृतक के शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही पल्सर बाइक सवार को मामूली चोंटे आईं जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।


वहीं दूसरी ओर सोमवार की सुबह इनायत नगर थाने की सीमा पार करके अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार ओवर ब्रिज के निकट बाइक सवार तीन युवकों को मिट्टी ओवर लोड डंफर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार कर रौंद दिया। बता दें कि दो सगे भाई अजय कुमार व विजय कुमार पुत्र राधेश्याम तथा विपिन कुमार निवासी सरांव बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर बाइक पर सवार होकर अयोध्या जा रहे थे। बारुन बाजार ओवर ब्रिज पार किए ही थे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही मिट्टी लदा ओवरलोड डंफर ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पूरा कलंदर पुलिस व स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज हेतु सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉ गया प्रसाद विश्वकर्मा ने बाइक चालक 22 वर्षीय अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। वही 18 वर्षीय विजय तथा 18 वर्षीय विपिन कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया है। जहा दोनो घायलों का इलाज चल रहा है  पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों की माने तो घटनाकारित डंफर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies