कोटेदार ने लाभार्थी को वितरित राशन वापस मंगवा घर पर रखवाया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कोटेदार ने लाभार्थी को वितरित राशन वापस मंगवा घर पर रखवाया



 मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

कोटेदार द्वारा लाभार्थी महिला को वितरित किया गया राशन वापस लेने का मामला गर्मा गया है।पीड़िता ने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर जिलाधिकारी से कर कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है।

मामला तारुन ब्लाक के सरायशेख गांव पंचायत के कोटेदार से जुड़ा हुआ है। गांव पंचायत निवासी रेखा पाठक ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। आरोप है क़ि मालती सिंह गांव पंचायत की कोटेदार हैं और वह बेलगरा गांव पंचायत की निवासी हैं।बेटा गांव का प्रधान है।जबकि कोटे का संचालन देवर घनश्याम सिंह करते है। पीड़िता का आरोप है की बेटे के बीमार होने के कारण राशन लाने उन्होंने अपनी सास किरन पाठक को भेजा था और अंगूठा पहले लगा दिया था।

राशन लेकर घर पहुँची सांस जब गांव में एक बैबाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी।रास्ते मे मिले कोटेदार के देवर ने हस्ताक्षर न बनाने का हवाला देकर वितरण राशन वापस घर मंगा कर उसे रख लिया। आरोप हैं कि कोटेदार के देवर कार्ड धारकों के साथ अभद्रता दुर्व्यवहार कर धमकाते है। मामले की ऑनलाइन सीएम पोर्टल पर शिकायत की गयीं हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies