स्वीपके सहायक नोडल अधिकारी श्री पी एन सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 28. 3.2024 को संगम अपार्टमेंट सोहबतियाबाग में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे और मतदान के महत्व को
को रेखांकित किया।
लोकतंत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वीप के सदस्य हसबीन अहमद ने लोगों को बताया कि वोट देना उनका मौलिक अधिकार है और इसी से एक निष्पक्ष, स्वतंत्र सरकार का निर्माण किया जा सकता है।
ध्रुव नाम के एक युवा मतदाता ने कहा कि वह पहली बार वोट देंगे और इस बात को लेकर वह बेहद रोमांचित हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह 25 मई के दिन घर से अवश्य निकलें और वोट करें।
अंत में स्वीप के नगर प्रभारी अनुपम परिहार ने उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलवाई और लोगों से अपील किया कि वह पूरेअपार्टमेंट के लोगों को 25 मई को बूथ पर ले जाने और वोट करने के लिए प्रेरित करें और स्वयं भी वोट करें।
इस अवसर पर अरविंद गौतम, देवेंद्र कुमार सिंह, जसवंत सिंह, उषा इत्यादि उपस्थित रहीं।
[28/03, 6:31 pm] Karmveer सूचना विभाग प्रयागराज: जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्बंध में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न
बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुविधा पोर्टल, सक्षम एप, सीविजिल एप सहित अन्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से दी गयी जानकारी
प्रचार-प्रसार से सम्बंधित किसी भी प्रकार के आयोजन एवं वाहन प्रयोग के लिए अनुमति लेना अनिवार्य
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सुविधा पोर्टल, सक्षम एप, सीविजिल एप सहित निर्वाचन आयोग के अन्य दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गयी। बैठक में बताया गया कि सभी प्रकार की अनुमति हेतु आॅनलाइन आवेदन ही किया जा सकेगा। किसी भी प्रकार से आॅफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। बैठक में बताया गया कि प्रचार-प्रसार से सम्बंधित किसी भी प्रकार के आयोजन के लिए एवं वाहन प्रयोग के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है, बिना अनुमति लिए यदि चुनाव प्रचार से सम्बंधित कोई कार्यक्रम किए जाते है या वाहन का प्रयोग किया जायेगा, तो वह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जायेगा। किसी भी प्रकार की अनुमति के लिए सुविधा पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन किए जायेंगे। इसी तरह से सीविजिल एप के बारे में भी जानकारी दी गयी। बताया गया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोटिंग सीविजिल एप पर की जा सकती है। शिकायत दर्ज होने पर शिकायत की त्वरित जांच की जायेगी तथा उस पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही भी की जायेगी तथा 100 मिनट के भीतर सम्बंधित को सूचित भी किया जायेगा। इसी तरह से वोटर हेल्प लाइन, केवाईसी, सक्षम एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री प्रदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री विनय सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार सहित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
