प्रयागराज: निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के अन्तर्गत गठित टीमों को दिया गया प्रशिक्षण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के अन्तर्गत गठित टीमों को दिया गया प्रशिक्षण



प्रयागराज:  लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्पन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के अन्तर्गत गठित टीमों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। लेखा टीम दिनांक 29.02.2024 को 12ः00 बजे से कोषागार कार्यालय में तथा दिनंाक 01.03.2024 को 12ः00 बजे से सहायक व्यय प्रेक्षक, को कोषागार कार्यालय में एवं दिनांक 01.03.2024 को 4ः00 बजे से सरस भवन विकास भवन में उड़नदस्ता टीम व स्थैतिक निगरानी टीम को श्री प्रत्यूष कुमार, नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण तंत्र/मुख्य कोषाधिकारी, प्रयागराज एवं श्रीमती मधूलिका सिंह, सहायक नोडल अधिकारी, प्रयागराज द्वारा प्रथम प्रशिक्षण दिया गया।

प्रथमतः नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण तंत्र/मुख्य कोषाधिकारी द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा राजनैतिक दल/निर्दलीय प्रत्याशियों निर्वाचन व्यय से सम्बन्धित लेखों के रख-रखाव से सम्बन्धित नियमों/ आदेशों तथा निर्धारित प्रारूपों में रखे जाने वाले व्यय लेखा व अन्य अभिलेखों के रख-रखाव के संबंध में सविस्तार प्रशिक्षित किया गया तथा बताया गया कि प्रत्येक अभ्यर्थी की खर्चे की अधिकतम सीमा 95 लाख है।

उपरोक्त सभी टीमों को निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध अनुदेशों के सार-संग्रह की प्रतियां उपलब्ध कराते हुए उनके दायित्वों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से सम्बन्धित सी-विजिल ऐप तथा ई0एस0एम0एस0 के संबंध में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।


(प्रत्यूष कुमार)

नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण/

मुख्य कोषाधिकारी,

प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies