गोण्डा नगर पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे के प्रकरण में की गई बड़ी कार्यवाही
शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जे के प्रकरण में की गई बड़ी कार्यवाही
👉कूट रचना कर अनियमित एवं अवैध तरीके से पालिका अध्यक्ष के नाम दर्ज की गई थी शत्रु सम्पत्ति
नगर पालिका परिषद गोण्डा, अध्यक्ष उजमा राशिद के खिलाफ थाना नगर कोतवाली में शनिवार को एफआईआऱ दर्ज करा दी गई है। शत्रु सम्पत्ति पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने के प्रकरण में यह कार्यवाही की गई। आरोप है कि नगर पालिका परिषद गोण्डा के दस्तावेज में कूट रचना कर अनियमित एवं अवैध तरीके से शत्रु सम्पत्ति को उजमा राशिद के नाम अंकित किया गया है। आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के अंतर्गत यह एफआईआर दर्ज की गई है।
बता दें, संरक्षक शत्रु सम्पत्ति गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देश पर जून 2023 में नगर पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद के रकाबगंज स्थित आवास को सील करा दिया था।
👉किरायेदार दिखाकर किया गया कब्जा
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

