जिला विकास अधिकारी /नोडल अधिकारी ने निर्माणधीन गोशालाओं का किया निरीक्षण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिला विकास अधिकारी /नोडल अधिकारी ने निर्माणधीन गोशालाओं का किया निरीक्षण



मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या अयोध्या 

जिला विकास अधिकारी / नोडल अधिकारी उपेन्द्र पाल ने तारुन ब्लॉक क्षेत्र में निर्माणाधीन चार गोशालाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।खण्ड विकास अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि नोडल अधिकारी ने ग्राम पंचायत बरांव , पारा हथिगो,थरिया कला और ,सीहीपुर में छुट्टा गोवंशों से किसानों को निजात दिलाने के लिए गोशाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उनकी प्रगति का हकीकत जानने के लिए उन्होंने सभी निर्माणाधीन गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाड़, भूसा घर, चरही, पेयजल आदि कार्यो का बारीकी से निरीक्षण किया। और ग्राम पंचायत सचिवों को एक सप्ताह में गोशाला का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इस दौरान तकनीकी सहायक दलसिंगार सिंह, सचिव महेंद्र वर्मा, आदि कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies