मुख्य सचिव ने एस आर ग्रुप में 'वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी' पर छात्रों को दिया व्याख्यान।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य सचिव ने एस आर ग्रुप में 'वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी' पर छात्रों को दिया व्याख्यान।

 


दिनांक : 16 मार्च, 2024

लखनऊ: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बख्शी तालाब स्थित एस आर ग्रुप में 'वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी' पर छात्रों को व्याख्यान दिया। उत्तर प्रदेश सरकार की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर कैसे की जा सकती है, जिस पर इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रिकल,मैकेनिकल,सिविल, इलेक्ट्रॉनिक ,कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, आयुष, एमबीए विभाग के 500 बच्चों ने उनके द्वारा दिए गए सुझाव को बहुत ध्यान से सुना।

       अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 12.50 लाख करोड़ रुपए थी। वर्ष 2017 में चरणबद्ध तरीके से व्यापार को ईज ऑफ डूइंग बनाकर 25.50 लाख करोड़ रुपए की अर्थव्यवस्था बनाई गई। वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को डॉलर 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है, जो की 82 लाख करोड़ रुपए की अर्थव्यवस्था होगी।

        उन्होंने प्रधानमंत्री के 15 अगस्त, 2022 के भाषण का संदर्भ लेते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन इकोनामी बनाने के लिए चरणबाद तरीके से हम सभी को अपना-अपना योगदान करना होगा। मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, इन्फ्रास्ट्रक्चर, सर्विसेज जैसी सुविधायें सर्वश्रेष्ठ बनाने पर ही अपने राज्य को हम देश में उत्तम प्रदेश बनाने की तरफ अग्रसर हो पाएंगे। अभी सार्थक प्रयासों से उत्तर प्रदेश ने पूरे देश में तमिलनाडु के बाद द्वितीय स्थान प्राप्त कर लिया है। आने वाले समय में अर्थव्यवस्था के बढ़ने पर लगभग 1.2 करोड़ रोजगार का सृजन होगा। एस आर परिवार द्वारा बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया गया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।सेमिनार में जनप्रतिनिधिगण, एस आर ग्रुप के पदाधिकारीगण, शिक्षकगण, कर्मचारीगण व सैकड़ो छात्र आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies