विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 में सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 में सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।



लखनऊ: 14 मार्च 2024

उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्यों द्वारा विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 में आज नाम-वापसी हेतु निर्धारित तिथि दिनाँक 14 मार्च 2024 को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के उपरांत श्री बृजभूषण दुबे रिटर्निंग आफिसर एवं विशेष सचिव विधान सभा द्वारा सभी 13 (तेरह) प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी गई है।

निर्वाचित प्रत्याशियों में डॉ० महेन्द्र कुमार सिंह, एलविजय बहादुर,  अशोक कटारिया,  मोहित बेनीवाल,  धर्मेन्द्र सिंह,  राम तीर्थ सिंघल, एल संतोष सिंह, आशीष पटेल,  योगेश चौधरी,  विच्छे लाल राम,  बलराम यादव, शाह आलम एवं  किरणपाल कश्यप हैं।

उक्त निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों को रिटर्निंग आफिसर एवं विशेष सचिव  बृजभूषण दुबे द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies