यूपी: लोकसभा चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 15 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

यूपी: लोकसभा चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 15 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

 


 लखनऊ:  यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी में एक साथ 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। आईएएस रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बने। राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बनाए गए लेकिन वह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे। इसी तरह बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने। रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने। आईएएस विमल दुबे मंडलायुक्त झांसी बने। आईएएस चैत्रा वी मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाई गईं।

तबादलों के इस क्रम में आईएएस मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटाया गया। पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं। इसी तरह बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए। आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने। रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने। आईएएस राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बनाए गए हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies