दोनों का मिलन होने से जीवन हुआ सुखमय
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
पति पत्नी के बीच विवाद होने पर एक तरफ जहा जीवन अंधकार मय हो जाता हैं वही जब दोनों का मिलन होता है तो जीवन सुखमय हो जाता हैं l दोनों के बीच के बच्चे का जीवन अंधकार मुक्त हो जाता है l एक मामले मे ऐसा ही हुआ lअयोध्या जिले में थाना हैदरगंज के हैदरगंज निवासी रूपा पत्नी अनिल गुप्ता द्वारा हैदरगंज थाने में दर्ज कराया गया दहेज अधिनियम के मुकदमे में जुडिशल मजिस्ट्रेट द्वितीय फैजाबाद के न्यायालय मे बिगत पांच साल से चल रहा है l कोर्ट से सुलह समझौता हेतु मध्ययस्ता केंद्र सिविल कोर्ट फैज़ाबाद मामला पहुंचने पर समझने बुझाने पर आपसी सहमति के आधार पर उभय पक्षो द्वारा साथ रहने की सहमति जताई गईl मामले की मध्यस्थता सुलह समझौता केंद्र के सदस्य देवबक्स वर्मा द्वारा किया गयाl ,पति- पत्नी खुशी खुशी सुलह समझौता केंद्र से ही बिदा होकर अपने घर गएl
जुडिशल मजिस्ट्रेट द्वितीय फैजाबाद के न्यायालय में वर्ष 2019 से मामला लंबित रहाl सुलह समझौता केंद्र की पहल पर पीड़िता रूपा पत्नी अनिल गुप्ता निवासी हैदरगंज, तथा अनिल गुप्ता निवासी गांव समंथा थाना भीटी अम्बेडकर नगर के चेहरे पर उस समय मुस्कान देखी गई जब दोनों एक साथ रहने हेतु राजी हो गएl दोनों पति पत्नी के बीच एक बच्चे का अंधकारमय भविष्य भी उज्ज्वल होता दिखाl, सचिव जिला विधिक सेवा प्रधिकरण फैज़ाबाद शैलेन्द्र सिंह यादव व देव बख्श वर्मा द्वारा उभय पक्षो को दोबारा सुलह समझौता के आधार पर घर बसाने पर अपनी शुभ कामनाएं दिया।
