सपा को झटका कृष्णा नंद दुबे ने समाज वादी पार्टी को कहा अलविदा थामा भाजपा का दामन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सपा को झटका कृष्णा नंद दुबे ने समाज वादी पार्टी को कहा अलविदा थामा भाजपा का दामन



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

 दिनांक 15 फरवरी 2024 को जनपद के विकासखंड तारून मे भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी और जिला महामंत्री राघवेन्द्र नारायण पाण्डेय की मौजूदगी मे ग्राम सभा शिवरामपुर के पूर्व प्रधान कृष्णा नंद दूबे ने समाजवादी पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया ।श्री दूबे जी ने बताया की जिस पार्टी मे मेरे राम का सम्मान नही उस पार्टी मे रहना किसी काम का नही, कहा की हिंदू धर्म ग्रंथो का अपमान शेष अन्य धर्म ग्रंथो का सम्मान जहाँ पर कुरान को महान बताया जाय और राम चरित मानस को काल्पनिक बताया जाय और सनातनी आस्था पर चोट पहुंचाने वाले को महिमा मंडित किया जाय ऐसे दल मे रहने का कोई औचित्य नही रहा, इस लिए आज मैं समाज वादी पार्टी को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हो रहा हूँ | इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष कमला शंकर पांडेय, तारून मण्डल अध्यक्ष पति राज वर्मा, श्री निवास पाण्डेय, राजमणि तिवारी, पवन तिवारी, चंद्र देव सिंह, अरुण सिंह, आलोक मिश्रा, दिनेश तिवारी, मोनू मिश्रा,केदार तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies