प्रयागराज: विकसित भारत संकल्प यात्रा में उत्साह के साथ पार्षदगण ने किया प्रतिभाग
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: विकसित भारत संकल्प यात्रा में उत्साह के साथ पार्षदगण ने किया प्रतिभाग



  प्रयागराज 24 फरवरी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सीबीसी द्वारा नगर निगम प्रयागराज के सहयोग से चलाये जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन आज पूर्वाह्न में हनुमान मंदिर रामबाग तथा द्वितीय सत्र में आईआईटी चौराहा झलवा पहुंची जहां पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों के अलावा महानगर के पार्षदगण ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा को पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडये, ज्ञानेश्वर शुक्ला, पार्षद किरण जयसवाल, पार्षद रितेश मिश्रा, पार्षद मुकेश कसेरा (लारा), पार्षद आकाश सोनकर, पार्षद रूद्रसेन जायसवाल, पार्षद सुनीता चोपड़ा ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

 कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय व चन्द्रशेखर ओझा द्वारा भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को विकसित भारत से संबंधित प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड, समाज कल्याण, जिला नगरीय विकास अभिकरण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, आधार सेवा केन्द्र, जिला उद्योग आदि के स्टाल लगाये गये। नोडल अधिकारी राम मूरत ने बताया कि रविवार को प्रथम सत्र में पवर हाउस चौराहा सिविल लाइन्स तथा द्वितीय सत्र में केन्द्रीय विद्यालय कैंट में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।



कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से मनोज मिश्र, हरीश कुमार मिश्र, बृजेश मिश्रा, राजेश केसरवानी, रशीद, मीनू, दिलीप जायसवाल, क्षमा दुबे, अंजूलता शुक्ला, राहुल वैश्य, अमर सिंह, चन्द्रशेखर ओझा, राकेश जैन, आभा सिंह, जैनबाबू केसरवानी, पार्षद दीपिक जैसर, रजनीश तिवारी, शिव तिवारी, बरखा जायसवाल, दीप पासी, मंजीत कुशवाहा, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। 

(राम मूरत)

नोडल अधिकारी-विकसित भारत संकल्प यात्रा

(सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय)

मो0 9450578651

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies