पुलिस भर्ती परीक्षा: बलरामपुर के 14 केंद्रों पर 8016 अभ्यर्थी होंगे शामिल,जान ले ये नियम
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 17और 18 फरवरी को होगी। इसके लिए बलरामपुर जिले में 14 परीक्षा केंद्र पर 8016 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा देने से पहले जान ले ये नियम
बलरामपुर जिले में 14 केंद्र पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए डीएम ने कड़े निर्देश दिए हैं। पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक ही प्रवेश होगा। डीएम ने इसके लिए सेक्टर और जोनल में मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। जो लगातार परीक्षा केंद्र की निगरानी करेंगे।
पुलिस भर्ती बोर्ड ने जिले में 17 एवं 18 फरवरी को 14 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। जिसमे कुल 8016 अब अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा को शुचितपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराए जाने के लिए सेक्टर,स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पर्यवेक्षक सभी तैयारी पूर्ण कर लें। परीक्षा केदो का भ्रमण कर समस्त बिंदुओं का आकलन कर ले। रेलवे स्टेशन एवं बसअड्डा पर बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न सुविधाए आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाए। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका अति महत्वपूर्ण होगी। किसी भी दशा में कोई भी गड़बड़ी न हो यह केंद्र व्यवस्थापक सुनस्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने परीक्षा केदो पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव, समस्त एसडीएम, क्षेत्राधिकार व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
