ग्राम चौपालों में 03 लाख 43 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का किया गया निस्तारण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ग्राम चौपालों में 03 लाख 43 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का किया गया निस्तारण



लखनऊ: 21 फरवरी 2024

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्राम चौपालों का अनवरत रूप से आयोजन किया जा रहा है। ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 79 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है,जिनमें 59लाख से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे और 3 लाख 43 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल,(गांव की समस्या -गांव में समाधान)का आयोजन किया जा रहा है।और इन ग्राम चौपालों के बहुत ही सार्थक परिणाम निखर कर सामने आ रहे हैं तथा बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है।सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है।उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चौपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों में हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री एल केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे, लेकिन जिन ग्रामों में ग्राम चौपाल हो चुकी हैं, उनसे इतर दूसरे मजरों में ग्राम चौपाल अनवरत रूप से की जांय।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि मोदी ऐप डाउनलोड करने के लिए ग्राम विकास से जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों व लाभार्थियों को प्रेरित किया जाए, इस ऐप में गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाओं का विवरण रहता है और उससे लाभकारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मोदी ऐप डाउनलोड करने की ड्राइव चलाईं जाय। चौपालों में भी इसके बारे में चर्चा की जाए और लोगों को प्रेरित किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies