मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 737 जोड़ो का विवाह धार्मिक रीति रिवाज से संपन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 737 जोड़ो का विवाह धार्मिक रीति रिवाज से संपन्न



    दिनांक: 27 जनवरी, 2024

         मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत रायल पैराडाइज हाल में जनपद के चारों तहसीलों के समस्त विकासखण्ड के लाभार्थियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अन्तर्गत विवाह कराया गया है। जिसमें 58 अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इस्लामिक पद्धति द्वारा निकाह कराया गया व 679 जोड़ें को हिन्दू रीति रिवाज से विवाह कराया गया। 

        उन्होंने बताया है कि सांसद प्रतिनिधि गोण्डा रमाशंकर मिश्रा द्वारा वैवाहिक जोड़ों को 10 हजार रूपये का सामान (डिनर सेट, साड़ी 02 सेट, पैन्ट - शर्ट का कपड़ा 01 सेट, ट्राली बैग, दीवाल घडी, प्रेशर कूकर, चांदी की पायल बिछिया) उपहार स्वरूप भेट करते हुए कहा कि धनाभाव के कारण अब किसी गरीब लड़की के हाथ पीले होने से नहीं बचेगें तथा 737 जोड़ों को सामूहिक विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाहोपरांत उनके खाते में 35 हजार की धनराशि सरकार द्वारा दी जाती है।

      

     कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गोण्डा रमाशंकर मिश्रा ने सभी जोड़ों को वैवाहिक जीवन की शुभ कामनायें देते हुए कहा कि यह योजना सरकार की बहुत अच्छी योजना है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। विवाहित जोडों एवं उनके साथ आये रिश्तेदारों के लिए स्वादिष्ट भोजन एवं मिठाई व जलपान भी कराया गया है। 

             इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र शेखर, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला महामंत्री भाजपा सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies