बिना दूल्हों के सैकड़ों दुल्हनों की करा दी शादी, खुद को ही जयमाला डालती नजर आईं लड़कियां, यूपी के बलिया का वीडियो हुआ वायरल.. अब हुई FIR
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बिना दूल्हों के सैकड़ों दुल्हनों की करा दी शादी, खुद को ही जयमाला डालती नजर आईं लड़कियां, यूपी के बलिया का वीडियो हुआ वायरल.. अब हुई FIR

 


बिना दूल्हों के सैकड़ों दुल्हनों की करा दी शादी, खुद को ही जयमाला डालती नजर आईं लड़कियां, यूपी के बलिया का वीडियो हुआ वायरल.. अब हुई FIR


'हम तो सामूहिक विवाह देखने गए थे*वहां हमको 2-3 हजार रुपए का लालच देकर दूल्हा बनाकर बैठा दिया। हमने खुद अपने गले में माला डलवाई और फोटो खिंचाया।'


उत्तर प्रदेश के जिला बलिया में 'मुख्यमंत्री सामूहिक योजना' में फर्जीवाड़े के चश्मदीद को सुनिए


ऊ प्र बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां 25 जनवरी को  568 जोड़ों की शादी हुई थी। लेकिन इसमें बड़ी संख्या में दूल्हों के बिना ही दुल्हन दिखी। इसकी वीडियो सामने आने के बाद FIR हुई हैं। मुस्लिम लड़कियों के भी फेरे करा दिए गए।


बलिया जिले के मनियर में 25 जनवरी को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर जमकर किरकिरी हो रही है। विवाह समारोह में मौजूद महिलाओं के वर अनुपस्थिति में स्वयं ही अपने गले में वरमालाएं डालने का वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा का विषय बना है। रामपुर, घाटमपुर, छितौनी आदि कई गांवों की ऐसी कन्याओं को बुलाया गया था जिनकी शादी, एक या दो वर्ष पहले हो चुकी है। यहां तक कि मुस्लिम कन्याओं को फेरे दिलवा दिए गए थे। हालांकि योजना से संबंधित धनराशि अभी कन्याओं के खाते में हस्तांतरित नहीं की गई है। सीडीओ ओजस्वी राज ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी ने गांवों में जाकर जांच भी शुरू कर दी है।


FIR मे कौन कौन??...


तीन जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम की रिपोर्ट पर जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण सुनील कुमार यादव के अलावा अपात्र मिले लाभार्थी मानिकपुर की अर्चना,रंजना यादव, सुमन चौहान, सुल्तानपुर की प्रियंका, सोनम राजभर, पूजा, संजू, रमिता के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा मनियर थाने में दर्ज करा दिया ।

गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies