देश की खुशहाली के लिए 2100 सुहागिन महिलाओं का सामूहिक दुरदुरिया कार्यक्रम
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

देश की खुशहाली के लिए 2100 सुहागिन महिलाओं का सामूहिक दुरदुरिया कार्यक्रम



मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

अयोध्या के शाहगंज में महाशिवरात्रि महोत्सव समिति व सिद्धेश्वरनाथ मंदिर के तत्वाधान में लोक कल्याण के लिए सामूहिक दुरदुरिया का आयोजन किया गया। इस आस्था के महाकुंभ में बाजार की लगभग 2100 सुहागिन महिलाओ ने हिस्सा लिया। सह जिला कार्यवाह आनंद सोनी और पत्नी के साथ दुर दुरिया कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने पूजन अर्चन कर नगर की खुशहाली और समृद्धि की कामना किया।सिद्धेश्वरनाथ मंदिर पर सामूहिक दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुरदुरिया कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने पूजन अर्चन कर देश व परिवार की सुख समृद्घि की कामना की।सामूहिक दुर दुरिया कार्यक्रम में लगभग 2100 महिलाओं ने हिस्सा लिया।अवसान माई के पूजन के बाद सभी सुहगिन महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

महाशिवरात्रि महोत्सव के कार्यकर्ता आनंद सोनी जी ने बताया की 2013 से लगातार महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है 6 मार्च को विशाल शोभा यात्रा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से रमपुरवा मंदिर तक एवं 9 मार्च को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies