थाना परसपुर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

थाना परसपुर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

 


थाना परसपुर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-


कार्यवाहीः-

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज श्री चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में गठित थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-486/23, धारा 363,376 डी0ए0 भादवि व 5जी/6 पाॅक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकुर सिंह उर्फ मंजीत सिंह को शाहपुर बस स्टाप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।


घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 13.12.2023 को ग्राम रेक्सडिया थाना परसपुर के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना परसपुर में सूचना दी गयी कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की को विपक्षी अन्तिम सिंह द्वारा बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना थानाध्यक्ष परसपुर शेषमणि पाण्डेय द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त को आज दिनांक 01.02.2024 को कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत शाहपुर बस स्टाप के पास बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा 164 सीआरपीसी के तहत दिए गए बयान के उपरांत धारा 376(डी0ए0) की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्त-

01. अंकुर सिंह उर्फ मंजीत सिंह पुत्र कप्तान सिंह नि0 ग्राम रेक्सड़िया डीहा थाना परसपुर जनपद गोण्डा।


गिरफ्तारी का स्थान-

शाहपुर बस स्टाप के पास से।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-486/2023, धारा 363, 376डी0ए0 भादवि व 5जी/6 पाॅक्सो ऐक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम-

01. थानाध्याक्ष परसपुर शेषमणि पाण्डेय।

02. का0 उपेन्द्र रावत।

03. का0 अमित कनौजिया।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies