Cricket Unites a diverse Nation."
भारत में Cricket एक खेल नहीं बल्कि उत्सव है
-डॉ 0 राजेश्वर सिंह
लखनऊ । ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंटों में ही रणजी, आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिस्पर्धाओं के खिलाड़ियों की प्रतिभा का विकास होता है!
खिलाड़ी सबसे स्वस्थ, अनुशासित और तेजी से निर्णय लेने वाले देश के सबसे अच्छे नागरिक होते हैं, हमारे खिलाडियों के अथक प्रयासों से भारत ने पहली बार एशियन खेलों में 100 से अधिक पदक जीते हैं!
आज मा. विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी ने जैतीपुर में आयोजित बृजेश & राम खेलावन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में सम्मिलित होकर प्रतिभावान खिलाड़ियो को सम्मानित किया!
डॉ0 राजेश्वर सिंह, विधायक मुख्य अतिथि
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मकदूमपुर कैथी और जैतीखेड़ा की टीमों के मध्य खेला गया, माननीय विधायक जी ने दोनों टीमों को 11-11 हजार की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया और स्पोर्टस किट प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया!
रोमांचक मुकाबले में जैतीपुर टीम को विजय दिलाने वाले दोनो Batsman को 2500-2500 की राशि प्रदान कर सम्मानित किया!
इसके साथ ही मा. विधायक डॉ. @RajeshwarS73 जी ने जैतीखेड़ा स्थिति मैदान में बैठने के लिए शेड्स, पानी के लिए बोरिंग और हाईमास्ट की व्यवस्था के लिए निधि से दो किस्त में 10 लाख की राशि प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया।
जैतीखेडा में उत्कृष्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के अयोजन के लिए मा. विधायक जी ने मुकेश शर्मा जी, संजय जी और प्रबंध समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी!

