बैंक से पैसा निकालने आए व्यक्ति से 20 हजार के समूह,सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई लूट की तस्वीर, बरामदे में पुलिस
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बैंक से पैसा निकालने आए व्यक्ति से 20 हजार के समूह,सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई लूट की तस्वीर, बरामदे में पुलिस



इटियाथोक,गोंडा। थाना क्षेत्र के दुलहा पुर गजाधर गांव निवासी सालिक राम के पुत्र ठाकुर प्रसाद से 20 हजार रुपये की ठगी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत भुक्तभोगी ने इटियाथोक थाना में सूचना देकर कार्रवाई करने की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को पीड़ित ठाकुर प्रसाद ने कस्बा स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से 20 हजार रुपये निकाला था।तभी बैंक के बाहर खड़े एक आदमी ने कस्टमर बता कर जमा फार्म भरने के लिए पेन मांगा।उसके बाद पीड़ित को अधिक पैसा देने का लालच देकर उसे बंद लिफाफे में कागज का एक बंडल पकड़ा दिया, और थोड़ी देर में आने की बात कह कर वहां से चला गया। पीड़ित के अनुसार उसने उस व्यक्ति पर विश्वास करके बैंक से निकाल कर लाए 20 हजार रुपये थमा दिए तथा उसके आने की राह देखने लगा। काफी देर होने पर वह आदमी कहीं नहीं दिखा। अंदेशा होने पर उसने कागज का बंडल खोल करके देखा तो उसमें रद्दी कागज भरा हुआ था।तब पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। इस संबंध में भुक्तभोगी ने थाने में सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह का कहना है, कि पुलिस व एसओजी टीम जांच पड़ताल करने में जुटी है।

गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies