गरीबों में कंबल वितरित किया गया
अखिलेश गुप्ता (तहसील पत्रकार), प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया)
विधानसभा 359 सिकंदरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत- सिवान कला मे, विषण ठंड को देखते हुए, भारतीय जनता पार्टी के जुझारू नेताओं के द्वारा सैकड़ो गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि - आदर्श नगर पंचायत - सिकंदरपुर के पूर्व चेयरमैन एवं जिला महामंत्री - प्रयाग चौहान के मोजुदगी में सरकार के लक्ष्य को पूरा किया गया। विधानसभा- सिकंदरपुर के सिवान कला ग्राम निवासी श्री हरिहर राजभर (जिला कार्यकारिणी सदस्य बलिया) ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता - प्रदीप बच्चन को बताया कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास रहा है। इस कार्यक्रम में सर्व श्री प्रयाग चौहान, डॉ आशुतोष गुप्ता, जितेंद्र सोनी, मनोज राम, ओम प्रकाश यादव, सुग्रीव चौहान, अजीत यादव, जेपी राजभर इत्यादि नेताओं ने साथ दिया।कार्यक्रम का आयोजन - सत्येंद्र राजभर भाजपा नेता द्वारा किया गया।जिसमे गांव के हजारों लोग मौजूद थें।
