लखनऊ: 22 जनवरी 2024 इतिहास का ऐसा दिन जिसे हम हिंदुस्तानी कभी भूल नहीं पाएंगे
एक लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम का मंदिर बनकर तैयार हुआ और उसका उद्घाटन हमारे देश के यशस्वसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया
देश प्रदेश में पटाखा बेचने वाले व्यापारियों को इस खुशी के मौके पर लाइसेंस दिए गए
देशवासियों ने इस खुशी के अवसर पर घर-घर दिए जलाकर एवं पटाखे दगा कर खुशी का इजहार किया
लेकिन आज यह तस्वीर देखकर मेरी आत्मा विचलित हो गई प्रभु श्री राम के झंडे का अपमान किस तरह हो रहा है यह तस्वीर में देखा जा सकता है
अब यह झंडा ठेकेदार द्वारा लगाया गया यह स्थानीय लोगों ने लगाया यह सोचने का बड़ा विषय है
अगर झंडा ठेकेदार द्वारा लगाया गया है तो इसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही अवश्य होनी चाहिए
यह तस्वीर रकाब गंज क्षेत्र स्थित पांडे गंज की है
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
